Maharajganj Times

स्पोर्टी लुक और जबरदस्त माइलेज के साथ हीरो ने लॉन्च की एक्सट्रीम 125आर

Maharajganj
Tuesday, 19 Mar, 2024
0
586


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- हीरो मोटोकॉप ने स्पोर्टी लुक में और बेहतरीन माइलेज के साथ बाज़ार में एक्ट्रीम 125 आर लांच किया है।यह बाइक बेहतरीन टेक्नोलॉजी डिजाइन और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।  जिले में गौनरिया बाबू स्थित शोरूम पर यातायात पुलिस अधीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह,शोरूम के टीएसओ दीपक शुक्ला और मैनेजर जगदीश के द्वारा इसका अनावरण किया  गया। Hero Xtreme 125R इंजन बैलेंसर चेंजर टेक्नोलॉजी के साथ एक नये अवतार में  Xtreme 125 स्प्रिंट इंजन के साथ लाई गई है। यह बाइक बेहतरीन फीचर्स ,एलइडी हेडलैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एबीएस टेक्नोलॉजी से लैस है।यह दो वेरिएंट और तीन कलर्स में उपलब्ध है।बाइक की एक्स  कीमत 99999 रुपए है।

<